लोहे के पाइप से घरवाली की पीट पीट कर हत्याआरोपी पति ने थाने पहुंचकर जुल्म किया कबूल

0
Spread the love

बुलंद मंज़िल गुन्नौर

रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव सिंघौली कल्लू में रविवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां दुर्गेश ने अपनी पत्नी ज्योति की लोहे के पाइप से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी स्वयं थाने पहुंचा और पुलिस के सामने जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उसे तत्काल हिरासत में ले लिया गया।
जानकारी के अनुसार, दुर्गेश और ज्योति की शादी करीब एक वर्ष पहले हुई थी और उनके बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। रविवार को दोपहर करीब 11.30 बजे आरोपी ने पत्नी को कमरे में बंद कर उस पर लोहे के पाइप से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद दुर्गेश ने घर में ताला लगा दिया और थाने पहुंच कर पत्नी की हत्या करने की सूचना दी तो पुलिस भौंचक रह गई। दुर्गेश को हिरासत में लेकर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रारंभिक जांच में मामला आपसी कलह का बताया जा रहा है, लेकिन घटना से एक माह पहले आरोपी द्वारा सोशल मीडिया पर की गई संदिग्ध पोस्ट के सामने आने के बाद पुलिस अब पूर्व नियोजित साजिश के एंगल से भी जांच कर रही है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके मोबाइल व सोशल मीडिया गतिविधियों की जांच की भी जा रही है।

आरोपी पुलिस की हिरासत में है जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है हर एंगल से जांच की जा रही है जांच कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें