डॉन 3 विवाद: रणवीर सिंह फिल्म से बाहर, फरहान अख्तर ने FWICE से की शिकायत, 25 मई को होगी अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस

0
Spread the love

दैनिक बुलंद मंजिल

बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘डॉन 3’ को लेकर बड़ा विवाद सामने आ गया है। खबर है कि अभिनेता रणवीर सिंह फिल्म से बाहर हो गए हैं, जिसके बाद निर्देशक फरहान अख्तर ने अब फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज यानी FWICE का दरवाजा खटखटाया है। मामला अब इतना बढ़ चुका है कि 25 मई को इस पर प्रेस कॉन्फ्रेंस भी होने वाली है।


‘डॉन 3’ को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार चर्चाएं चल रही थीं। रणवीर सिंह को फिल्म के लीड रोल के लिए साइन किया गया था, लेकिन अब खबरें हैं कि अभिनेता और मेकर्स के बीच क्रिएटिव मतभेद हो गए। बताया जा रहा है कि स्क्रिप्ट और निर्देशन को लेकर दोनों पक्षों में सहमति नहीं बन पाई, जिसके चलते फिल्म फिलहाल होल्ड पर चली गई है।


FWICE ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि यह शिकायत इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन यानी IFTDA के जरिए मिली है, जिसके सदस्य फरहान अख्तर हैं। संस्था अब पूरे मामले की समीक्षा कर रही है और 25 मई को प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपना पक्ष रखेगी।


मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्सेल एंटरटेनमेंट फिल्म की प्री-प्रोडक्शन लागत और शूटिंग शेड्यूल में हुई देरी को देखते हुए लगभग 40 करोड़ रुपये के मुआवजे पर विचार कर रही थी। दावा यह भी किया जा रहा है कि रणवीर सिंह इस मुआवजे के लिए तैयार हो गए थे।


हालांकि, रणवीर सिंह की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं इंडस्ट्री में यह चर्चा भी तेज है कि हाल ही में मिली नई सफलता के बाद अभिनेता अब अपनी फिल्मों का चुनाव काफी सोच-समझकर कर रहे हैं।


अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘डॉन 3’ का यह विवाद आने वाले दिनों में क्या नया मोड़ लेता है और क्या रणवीर सिंह इस फिल्म में बने रहेंगे या फिर मेकर्स किसी नए चेहरे की तलाश करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें