मुरादाबाद रेलवे स्टेशन होगा और सुरक्षित, AI कैमरों से अपराधियों पर लगेगी नजर

दैनिक बुलन्द मंज़िल
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है। अब यहां आधुनिक फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस कैमरे लगाए जा रहे हैं, जो संदिग्ध और वांटेड अपराधियों की पहचान करने में सक्षम होंगे। इन हाईटेक कैमरों के जरिए जैसे ही कोई वांटेड व्यक्ति स्टेशन परिसर में दिखाई देगा, सिस्टम तुरंत अलर्ट जारी करेगा। इससे पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को त्वरित कार्रवाई करने में मदद मिलेगी।
रेलवे प्रशासन का मानना है कि इस नई तकनीक से न सिर्फ अपराध पर लगाम लगेगी, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा भी पहले से ज्यादा मजबूत होगी।
