मुरादाबाद के चमकते सितारे: JEE Main में शानदार प्रदर्शन से रचा इतिहास

दैनिक बुलन्द मंज़िल मुरादाबाद के होनहार छात्रों ने इस साल JEE Main में शानदार प्रदर्शन कर शहर का नाम रोशन कर दिया है। (भूमिका सक्सेना, युवल गुप्ता, सिद्धांत गोयल, सार्थक अग्रवाल, प्रखर गुप्ता, प्रियम सिंह) 99.99 पर्सेंटाइल और AIR 250 जैसी बड़ी उपलब्धियां हासिल कर इन छात्रों ने यह साबित कर दिया कि मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। इन प्रतिभाशाली छात्रों की सफलता के पीछे उनकी लगातार मेहनत, सही मार्गदर्शन और परिवार का सहयोग रहा। परीक्षा की कठिन चुनौतियों के बावजूद इन्होंने धैर्य और आत्मविश्वास बनाए रखा, जिसका परिणाम आज पूरे शहर के सामने है। शिक्षकों का मानना है कि इन छात्रों की उपलब्धि आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनेगी। वहीं, अभिभावकों ने भी बच्चों की इस सफलता पर गर्व जताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुरादाबाद के ये सितारे अब देश के शीर्ष इंजीनियरिंग संस्थानों में दाखिला लेकर अपने सपनों को नई उड़ान देने के लिए तैयार हैं। उनकी यह सफलता न सिर्फ उनके परिवार, बल्कि पूरे शहर के लिए गर्व का विषय बन गई है।
