लखनऊ से आई दुखद खबर, प्रतीक यादव नहीं रहे

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संस्थापक Mulayam Singh Yadav के छोटे बेटे और भाजपा नेता Aparna Yadav के पति प्रतीक यादव के निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें गंभीर हालत में लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूत्रों के मुताबिक, उनकी उम्र लगभग 38 वर्ष थी।
प्रतीक यादव के निधन की खबर सामने आते ही समर्थकों और शुभचिंतकों में दुख की लहर फैल गई। सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोग श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं और इसे यादव परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बता रहे हैं।
राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी शोक व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है। हालांकि, निधन के कारणों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
