बैंक से पैसे न मिलने पर युवक बहन का कंकाल लेकर पहुंचा

0
Spread the love

दैनिक बुलंद मंजिल

उड़ीसा। गरीबी किस मोड़ पर ले आए, इसका कुछ नहीं पता। जी हां, अगर आप यह वीडियो देखेंगें तो आपको विचलित कर सकता है। आदिवासी जीतू की बहन की मृत्यु हो गई तो वह बैंक से उनके खाते में जमा 20 हजार की रकम निकालने के लिए बैंक पहुुंचा। बैंक कर्मचारियों ने उससे मृत्यु प्रमाण पत्र मांगा, उसने मना किया तो सामने लाने की बात कह डाली। इसके बाद गुस्से में जीतू ने जो कदम उठाया। वह हैरान कर देना वाला था। वह अपनी बहन की कब्र खोदकर कंकाल लेकर सीधे बैंक पहुंच गया। बैंक कर्मी कंकाल देखकर हैरान हो गए। भुवनेश्वर के गांव डियानाली गांव के आदिवासी जीतू मुंडा (50) बहन कालरा मुंडा उम्र 57 वर्ष तीन माह पहले मृत्यु हो गई थी। बहन के खाते में कुल 19 हजार 300 रूपए रकम थी। सोमवार को भी मृतका का भाई जीतू मुंडा ओडिशा ग्रामीण बैंक की मालीपोसी शाखा में में रकम निकालने के लिए पहुंचा। बैंक के कर्मचारियों ने उसे खाताधारक को बुलाने या मृत्यु प्रमाण पत्र के लाने के लिए कहा। इसके बाद जीतू मुंडा का मन विचलित हो गया। उसने आगोश में आकर कदम उठाया। सीधे अपने बहन की कब्र खोदकर कंकाल लेकर बैंक पहुंच गया। जीतू का कहना था कि उसने कई बार बैंक शाखा के चक्कर काटे। उसकी बात को अनसुना किया जा रहा था। इसके बाद उसने प्रमाण के लिए कब्र से कंकाल निकाल लिया। वैसे जीतू मुंडा की बहन के नाॅमिनी उनके बड़े भाई रायबू मुंडा थे लेकिन उनकी भी मृत्यु हो चुकी थी। इसी कारण रकम के हकदार केवल जीतू मुंडा ही थे। हालांकि कंकाल देखकर इंडियन ओवरसील बैंक ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उसके प्रायोजित ओडिशा ग्रामीण बैंक ने मृत महिला की शारीरिक उपस्थिति की मांग नहीं की थी। केवल दस्तावेज मांगे गए थे। बैंक ने रकम वापस लौटा दी। साथ ही बीडीओ ने भी 20 हजार रूपए की आर्थिक मदद की। कोतवाल किरण प्रसाद का कहना है कि कंकाल को दोबारा दफना दिया गया है। जीत अनपढ़ व्यक्ति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें